गया, अप्रैल 14 -- बोधगया अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। सबसे पहले 14 अप्रैल 1944 में मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया, शेखवारा एवं पारा मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल और फायर ऑडिट कर लोगों को आपात स्थिति से निपटने का गुर सिखाया गया। मौके पर सब ऑफिसर अनंत कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रधान अग्निक दीपक कुमार, अग्निकभवानी कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुंबई बंदरगाह के अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मियों को किया याद (बोधगया से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.