प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस व डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आप कार्यालय में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अंजनी मिश्र, मो. अजमल, रविंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, कण प्रताप पांडेय, रितेश सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह यादव, लालजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.