शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
रुडकी, अक्टूबर 2 -- नारसन। रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर नारसन में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पर लोगों ने आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नारसन खुर्द में स्थापित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से आए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। स्मारक के पास विद्वानों के प्रवचन कार्यक्रम भी हुए जिसमें शंकरदेव ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। यूकेड़ी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुकरेती, इलम चंद शर्मा, प्रदीप धीमान, रितु कांड़पाल, हुक्म सिह, गोपाल, कमला, रेखा, प्रवीण कुमार, शिवांश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है रामपुर तिराहा कांड: प्रेमचंद अग्रवाल यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.