रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सेम्बो परिसर में 87वां सीआरपीएफ दिवस मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक डीएन लाल ने किया, जबकि झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। इसके बाद विशेष सैनिक सम्मेलन हुआ, जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 19 मार्च 1950 को बल को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया गया था, इसी के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड सेक्टर, रेंज कार्यालय, संयुक्त अस्पताल, 6 ...