रामपुर, मार्च 24 -- रुस्तमनगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विज्ञान प्रवक्ता उमेश कुमार राजपूत ने कहा कि भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए इन तीनों क्रांतिकारियों ने हंसते-मुस्लिम फाँसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, राजनेताओं और विद्यार्थियों को इन महापुरुषों के त्याग और बलिदान का ऋणी होना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर संजय सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, नीरज कुमार सिंह, गौरव सिंह, नरोत्तम मौर्य, बृज किशोर मौर्य और धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। साथ ही बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती राधा शर्मा, पर्यावरण प्रमुख स...