प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से सोमवार को आजाद पार्क में जलियांवाला बाग के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने आजाद की प्रतिमा स्थल और पूर्व स्वतंत्रता सेनानी लल्लू मरकरी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहीदों के सम्मान में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शॉट फायर कर सलामी दी। पुलिस बैंड की ओर से देशभक्ति गीत की धुन प्रस्तुत की गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां शहीदों के अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगी। यह भी पढ़ें- जलियांवाला बाग के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि जलियांवाला बाग देश के इतिहास का एक काला अध्याय था। विशिष्ट अतिथि स...