प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आजाद पार्क स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों के साहस और देशभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, अफरोज़ अहमद, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.