मेरठ, अप्रैल 9 -- सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का प्रकाश गुरुवार को गुरुद्वारों में सिख समुदाय द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में कथा, कीर्तन और प्रवचनों का आयोजन किया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ करके किया। हजूरी रागी जत्था प्रीतम सिंह ने मन चाओ मया प्रभु आगम सुणिया शब्द गायन किया। बाल कीर्तनी जत्थे के बच्चों ने अपियो जिन अरजन देव गुरु शब्द कीर्तन किया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने शब्द कीर्तन का गायन किया।ग्रंथी ज्ञानी मानसिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव का प्रकाश सन् 1563 में हुआ था। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किया और मानवता को एकता और सेवा का संदेश दिया। गुरु अर्जुन देव शहीदों के सिरताज और शांति के प्रतीक थे। मुगल बाद...