भदोही, जनवरी 30 -- भदोही, संवाददाता। शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया गया। नगर में शुक्रवार को सर्व समाज जनहित पार्टी ने मौन श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह की अगुवाई में मिर्जापुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पर कार्यक्रम हुआ। लोगों ने स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता समर की वेदी में अनेक शहीदों ने अपनों प्राणों की आहूति दी है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वाधीनता के वातावरण में प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकें। शहीद दिवस पर उनके बलिदानों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को अक्षुण बनाए रखने में सभी की नैतिक दायित्वों का आत्मीय बोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.