लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र नई दिल्ली अवध प्रान्त एवं गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर महाविद्यालय में गोष्ठी की गई। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि 26 जुलाई भारतीय सेना की वीरता और शौर्य का प्रतीक दिवस है। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों और माइनस तापमान में दुश्मनों का डटकर सामना करते हुए विजय हासिल की थी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आदर्श दीक्षित ने अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे सहित अनेक वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कराया। यह भी पढ़ें- ...