कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि शहीद दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी, जिनके बलिदान ने पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाई और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.