चंदौली, मार्च 23 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा, जन विमर्श और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सैदूपुर स्थित पंचायत भवन में भगत सिंह विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, युवाओं और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान "सामाजिक उत्पादन व निजी स्वामित्व के अंतर्विरोध" विषय पर चर्चा हुई।मुख्य वक्ता कामरेड श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था के कारण सामाजिक असमानता बढ़ रही है, जिसका समाधान सामाजिक स्वामित्व की व्यवस्था में निहित है। अन्य वक्ताओं ने भी भगत सिंह के विचारों को आज के दौर में प्रासंगिक बताया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मेवा पासवान, रामअवध...