रिषिकेष, अगस्त 7 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वीर शहीद हमीर पोखरियाल का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा भाव रखना हम सभी का कर्तव्य है। शुक्रवार को शहीद हमीर पोखरियाल की आठवीं पुण्यतिथि पर गुमानीवाला में आयोजित श्रद्धांजलि में उन्होंने युवाओं से भी शहीदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...