लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भारतीय सेना के अमर शहीद राइफलमैन सुनील जंग के आवास पहुंचे। दोनों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। शहीद परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन मनोज पाण्डेय के परिजनों से भेंट की। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा बांटा, गूंजा देशभक्ति का संद...