शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- शहीदों के सम्मान में उनके नाम लिखवाने की मांग को लेकर समाजसेवी नवी सलमान का धरना लगातार छठे दिन भी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नवी सलमान कलेक्ट्रेट पहुंच गए और हाथ में कटोरा व तिरंगा लेकर शहीदों के नाम लिखवाने के लिए भीख मांगी। नवी सलमान ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम सम्मान के साथ दर्ज होने चाहिए। कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नवी सलमान ने लोगों से शहीदों के नाम लिखवाने की इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की। उनका कहना है कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...