झांसी, जुलाई 26 -- झांसी। कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में वृक्षारोपण हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सदैव राष्ट्र के प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका त्याग, समर्पण एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्र के वीर सपूतों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है तथा देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अध...