मेरठ, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई। डीएम डा.वीके सिंह के निर्देशन में यह बैठक एएसडीएम सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। इस संबंध में पीडब्लूडी की आख्या अभी तक लंबित है। एएसडीएम ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम के निर्देश के तहत संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वहीं पूर्व सैनिक अनिल कुमार चौहान ने जमीन पर अवैध कब्जे और सुरक्षा की मांग की। यह भी पढ़ें- डीएम से प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने को लगायी गुहार वीरसिंह ने परिवार की जान-माल की सुरक्षा का अनुरोध किया। गौहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.