शहीदों के नाम जलाया दीप, निकाला कैंडल मार्च
गाजीपुर, अगस्त 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। शहादत दिवस पर बुधवार देर शाम अमर शहीदों के गांव शेरपुर स्थित शहीद स्मारक और शेरपुर खुर्द शहीद स्तंभ पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने 'एक दीप शहीदों के नाम' जलाकर श्रद्धांजलि दी। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक पहुंचा। सीडीओ आलोक प्रसाद ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के कारण ही देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ और आजादी मिली। देश उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को संकल्पित होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय, डीडीओ राजन राय, बीडीओ प्रेमचंद, सचिव सूर्यभानु राय, जयानंद राय, ओमप्रकाश राय मुन्ना, बालाजी राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.