शहीदों के आदर्शों पर चलकर न्यायपूर्ण समाज बनाना चाहिए : रमा खलखो
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जय सरना समिति के तत्वावधान में हूल दिवस पर मंगलवार को चियांकी में कार्यक्रम कर अमर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव तथा वीरांगनाओं फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलको एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने हूल दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदों को जागरूक समाज कतई नहीं भूल सकता है। रमा खलको ने कहा कि 30 जून 1855 का संथाल हूल अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध स्वाभिमान का ऐतिहासिक आंदोलन था तथा सभी को शहीदों के आदर्शों पर चलकर न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर टीएमसी ने दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम का आयोजन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.