औरंगाबाद, मार्च 24 -- दाउदनगर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर दाउदनगर के शहीद भगत सिंह नगर गुलजारपुर स्थित संस्थान कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी एवं संचालन सत्येन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य अनवर हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भगत सिंह के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कहा कि जब तक मेहनतकश वर्ग को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक आजादी अधूरी रहेगी। संस्थान के सचिव सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि देश में अमन, भाईचारा और समानता स्थापित करना ही शहीदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.