सिमडेगा, जुलाई 26 -- बानो, प्रतिनिधि। देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद थाना प्रभारी विद्यापति सिंह व शहीद जवान तुराम विरूली की पावन स्मृति में पुलिस व खेल समिति बानो के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद थाना प्रभारी विद्यापति सिंह एवं जवान तुराम विरूली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कर्राजरा बनाम कुलदीप ब्रदर्स के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फुटबॉल टूर्नामेंट में अंजलि ने दागे सर्वाधिक गोल इसमें कुलदीप ब्रदर्स की टीम 1-0 से विजयी रही। मौके...