मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- शहीदों की स्मृति में पुलिस कार्यालय पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन का संकल्प लिया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.