हरिद्वार, जनवरी 30 -- शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर बलिदानियों को नमन किया गया। सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर में सभी काम और गतिविधियां रोकी गईं। एडीएम-राजस्व एवं वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अफसरों और कर्मचारियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का स्मरण किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विधि श्याम सिंह तोमर, डीजीसी रेवेन्यू विजयपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन मौजूद रहे। बीएचईएल में सायरन बजते ही थम गया काम बीएचईएल में सुबह ठीक 11 बजे सायरन बजते ही कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चालकों ने भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.