गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने अमर शहीदों के संघर्ष और आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। सभा का संचालन मृत्युंजय नवल ने किया। इस दौरान पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, गणेश अंकज द्विवेदी, अरुण सिंह, उमेश मिश्रा, विनोद सिंह, महेंद्रगौड़ आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अजय गुप्ता, अजीत यादव, राधेश्याम प्रजापति, नीरज सिंह, विष्णु पांडे, प्रवीण मद्धेशिया, कनक हरि अग्रवाल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता राकेश गौड़ आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...