हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। माधौगंज स्थित रुइया दुर्ग स्मारक स्थल पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राजा नरपत सिंह की वीर भूमि को राष्ट्र प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र बनाने की दिशा में पहल की गई है। रुइया दुर्ग स्मृति उपवन विकसित करने की कवायद शुरू करने के लिए वन विभाग के जिम्मेदारों के साथ ही रुइया दुर्ग स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने मौका मुआयना किया। समिति अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया स्मृति उपवन में देश की रक्षा में बलिदान देने वाले 42 शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वन रेंज अधिकारी बिलग्राम व उनकी टीम ने पौधरोपण, संरक्षण और सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। रुइया स्मारक संस्थान समिति के साथ वन विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर उपवन की रूपरेखा तैयार की। संस्थान के प्रबंधक मंत्री राहु...