शहीदों की याद में निकला तीजे का मातमी जुलूस
फतेहपुर, जून 28 -- जहानाबाद। हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में रविवार को कस्बे में प्राचीन तीजे का मातमी जुलूस निकाला गया। जो निर्धारित मार्गो से होता हुआ कर्बला पहुंचा जहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान अखाड़दारों ने अपने फनो के जौहर दिखाए। मलिकपुर स्थित इमाम बारगाह शिया वक़्फ हैदर बख्श से बाद दोपहर मुतवल्ली सैय्यद अतहर हुसैन रिजवी, ऐजाज नकवी की देखरेख में तीजे का मातमी जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व मजलिस में अकीदत मन्दों को संबोधित करते हुए सैय्यद असगर अब्बास नकवी ने बताया कि अरब देश के कर्बला पर सत्य और असत्य की इस जंग में मोहम्मद साहब के नाती हजरत हुसैन ने सत्य की राह पर चलते हुए 71 साथियों के साथ कुर्बानी दी थी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम के तीजे पर निकाला गया अलम का जुलूस अरब देश का शासक यजीद दहशतगर्दी फैला कर शासन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.