आरा, अगस्त 11 -- आरा। लोक चेतना मंच के तत्वावधान में मदन जी के हाता मोहल्ले में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए बलिदान होने वालों को जोश -ख़रोश के साथ याद किया गया। अध्यक्षता भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खुदीराम बोस की शहादत को किया नमनकार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि अगस्त क्रांति अंग्रेजों के खिलाफ देश का सबसे बड़ा आंदोलन साबित हुआ, जिसने स्वतंत्रता का मार्ग तय किया। प्रो. ठाकुर ने विस्तार से उन ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए कहा कि 11 अगस्त 1942 को पटना में छात्रों की कतार तिरंगा झंडा लिए सचिवालय पर फहराने के लिए आगे बढ़ रही थी। तत्कालीन कलेक्टर डब्लू आर्चर के आदेश से तीन मिनट तक गोलिया...