शहीदों की बदौलत ही मिल रहे अधिकार: नरेश गुरुंग
देहरादून, मई 1 -- नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की देहरादून शाखा ने शुक्रवार को सिक लाइन पर मजदूर दिवस मनाया। शाखा सचिव नरेश गुरुंग के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में शिकागो के शहीद मजदूरों को याद किया गया। सभा में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की। रेल कर्मचारी रविंदर कुमार ने कहा कि आज हम जिन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, वे शिकागो के शहीदों के बलिदान की देन हैं। राकेश नौटियाल ने बताया कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष से ही काम के घंटे तय हो पाए हैं। सुहैल खान ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि राजेंदर सिंह राठी ने युवाओं से हर आह्वान पर एकजुट होने की अपील की। यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों ने शिकागो के शहीदों को किया याद राज केशरी और सुजीत ने रेलवे में निजीकरण से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। इस मौके पर मेहरबान सिंह, अनूप रावत, धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.