रिषिकेष, मई 9 -- नेपाली फार्म के निर्माणाधीन पार्क में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा लगाने को लेकर स्वाभिमान मोर्चा का धरना शनिवार को भी जारी है। मोर्चा सदस्यों ने अब स्वयं ही शहीदों की प्रतिमा उक्त पार्क में लगवाने का निर्णय लिया। जिसके लिए मोर्चा सदस्य 15 मई से गांव-गांव जाकर चंदा एकत्रित करेंगे। नेपाली फार्म तिराहा स्थित निर्माणाधीन पार्क में स्वाभिमान मोर्चा का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों का सम्मान करें, उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं करने दिया जाएगा। भविष्य में शहीदों के इस अपमान का बदला लिया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान भट्टोंवाला सतीश रावत ने कहा कि सरकार यदि शहीदों के सम्मान की अनदेखी करती हैं तो हम सब मिलकर अपने संसाधनों से शहीदों का स्मारक बनवाएंगे और सरकार...