शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। शहीद दिवस के अवसर पर नगर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के साथ कथित रूप से की गई अभद्रता को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजसेवी नबी सलमान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से हटाया गया, जिससे प्रतिमाओं को क्षति पहुंची और उनका अपमान हुआ। बताया गया कि प्रतिमाओं को सम्मानपूर्वक हटाने के बजाय जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया और बाद में उन्हें कूड़े की ट्रॉलियों में ले जाया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। समाजसेवी ने मांग की है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही, शहीदों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.