शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। टाउन हॉल परिसर में शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अपर नगर आयुक्त एसके सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर शहीदों के अपमान को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है और पूरे मामले में लीपापोती की कोशिश हो रही है। पुतला दहन की सूचना स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं थी। जैसे ही कांग्रेसी पुतला लेकर आगे बढ़े, किसी ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.