प्रयागराज, मार्च 29 -- शाहजहांपुर में काकोरी के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़ने का जिले में विरोध हुआ। नागरिक समाज के बैनर तले ट्रेड यूनियन के नेता डॉ. कमल ऊसरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि पिछले दिनों दिनों वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर विकास के नाम पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को ध्वस्त किया गया था। डॉ. आशीष मित्तल ने कहा कि ईरान-इजरायल, अमेरिका के बीच जारी युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका अब सच साबित हो रही है। भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। सीपीआई से आनंद मालवीय ने कहा कि ध्वस्त की गई प्रतिमाओं को पूर्ववत स्वरूप में पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए, इस कृत्य के लिए उत्तरदायी लोगों को सजा दी जाए। इसके बाद एसडीएम ठाकुर प्रसाद को ज्ञ...