शहीदों की नगरी में आज फिर याद आएंगे आजादी के तीन अमर सपूत
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- शाहजहांपुर-खुदागंज। शाहजहांपुर को यूं ही शहीदों की नगरी नहीं कहा जाता। इस मिट्टी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ऐसे क्रांतिकारी दिए, जिनके नाम आज भी स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अमर हैं। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की शहादत शाहजहांपुर की पहचान से जुड़ी है। आज 15 अगस्त को जब पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है, तब शहर में लगी इन तीनों अमर शहीदों की प्रतिमाएं भी उनके बलिदान की कहानी बयां कर रही हैं। नगर निगम की ओर से प्रतिमाओं और आसपास के क्षेत्र की सजावट कराई जा रही है। सौंदर्यीकरण का काम भी नगर निगम के पास चल रहा है, जिसे फिलहाल रोककर स्वतंत्रता दिवस के लिए सजावट को प्राथमिकता दी गई है। आजादी की लड़ाई में शाहजहांपुर के तीनों क्रांतिकारियों का बलिदान अपने आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.