लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा मैना बगीचा में मंगलवार को नवयुवक सरना समिति नदिया और आयोजन समिति, लोहरदगा द्वारा वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर जतरा सह विकास मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने मैना बगीचा स्थित वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर श्रद्धांजलि पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचान दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.