शहीदों का सम्मान समाज का नैतिक दायित्व
हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को हजारीबाग स्थित शहीद स्मारक परिसर में भगवा ध्वज समिति की ओर से राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद सदैव अमर रहेंगे। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहना समाज का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार हजारीबाग एवं आर्ष कन्या गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीन कुंडीय शांति यज्ञ से हुआ। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: अखिल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.