अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। शहीद दिवस पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स सहित कलक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। पूरे परिसर में शांति और सम्मान का वातावरण बना रहा। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को देश के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अधिकारियों ने सभी से शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.