मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को जीरोमाइल भगत सिंह गोलंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि ब्रिटिश औपनिवेशक शासन से संपूर्ण आजादी के संघर्ष को पूरे भारत में नया आवेग देने वाले भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत के विरासत को आज आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। समारोह में पार्टी के जिला सचिव रामकिशोर झा, राज्य परिषद् सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता, वरीय अधिवक्ता राय बच्चन यादव, सुनील कुमार ठाकुर, अवधेश पासवान सहित दर्जनों पार्टी नेता शिरकत किए। यह जानकारी भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.