नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पुरब के अवसर पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह दिन दिल्लीवासियों को गुरु साहिब जी के अद्वितीय बलिदान, दिव्य उपदेश और मानवता की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को स्मरण करने का अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जीवन और शहादत अत्याचार, अन्याय और धार्मिक असहिष्णुता के विरुद्ध अनंत प्रेरणा का स्रोत है। गुरु साहिब जी न केवल सिख पंथ के पूज्य नवें गुरु थे, बल्कि संपूर्ण मानवता के रक्षक भी थे, जिनके सर्वोच्च बलिदान ने हर व्यक्ति के धर्म और अंतरात्मा की स्वतंत्रता की रक्षा की। तीन सदियों बाद भी उनके पावन उपदेश शांति, समानता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों की ओर हमारा पथप्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.