शहीदी पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने लगाया छबील सेवा शिविर
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सिरताज एवं शांति के पुंज धन-धन साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी पर्व के अवसर पर बुधवार को फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब कम्पनी गार्डन की ओर से नवाबगंज चौक पर छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को ठंडे मीठे शरबत एवं कच्ची लस्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने अरदास के साथ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में राहगीरों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच ठंडे शरबत और कच्ची लस्सी ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। आयोजन के दौरान सेवा भाव और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अधिवक्ताओं ने लगाई छबील एमपी सिंह चावला ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन मानवता, सेवा, त्याग और समर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.