पटना, नवम्बर 26 -- नौंवे गुरु श्रीतेग बहादुरजी महाराज के 350वें शहीदी पर्व पर तख्त साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें प्रवचन, कथा और शबद कीर्तन पेश किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरुघर में मत्था टेककर आशीष लिया। मंगलवार की सुबह अखंड पाठ की समापति के बाद आयोजित विशेष दीवान में कथा वाचक ज्ञानी चरणजीत सिंह और बीबी सिमरन कौर ने गुरु महाराज के जीवन दर्शन और शहादत पर प्रकाश डाला। इसके बाद अखंड कीर्तनी जत्था ने कीर्तन किया। बिलावल चौकी जालंधर से आये कीर्तनी जत्था भाई कुलवंत सिंह ने किया। भाई हरजीत सिंह ने कीर्तन पेश किया। विशेष दीवान में जत्थेदार ज्ञानी ने बलदेव सिंह ने विश्व शांति व भाईचारा के लिए अरदास किया। मौके पर विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। मंगलवार की रात अखंड कीर्तनी जत्था ने बाललीला गुरुद्वारा रैन सवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.