हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व के अवसर पर शनिवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह चौक पर छबील वितरण का आयोजन किया गया। शुभारंभ हेड ग्रंथि जगमीत सिंह द्वारा अरदास कर किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ठंडे मीठे शरबत और छोले का प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल, सनी आनंद, मालिन कोहली, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गगनदीप सिंह सयाली, प्रभजोत सिंह, तेजिंदर पाल सिंह ओबेरॉय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जगह जगह छबील लगाकर बुझाई लोगों की प्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...