फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहीदी दिवस पर 23 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के शामिल होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। एनआईटी-5 स्थित लंबे समय से बदहाल पड़े शहीद चौक पर शनिवार को आनन-फानन में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया गया। एफएमडीए के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचकर कूड़ा हटाने, झाड़ियां काटने और पौधारोपण में जुटे दिखे। सूखी घास की जगह नए पौधे लगाए गए और चौक को व्यवस्थित करने की कोशिश की गई। पदयात्रा का समापन इसी स्थल पर होना है, जिसके चलते तैयारियां तेज कर दी गई हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहीद चौक लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां नियमित सफाई नहीं होती और पहले लगाए गए पौधे भी सूख चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.