सहारनपुर, मार्च 24 -- नकुड़। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 90 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 20 से अधिक इच्छुक लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके, जिन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। जिला चिकित्सालय सहारनपुर की रक्तकोष टीम ने सभी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। शिविर का संचालन अश्वनी कुमार मित्तल के नेतृत्व में हुआ। तरुण प्रकाश भोला, पंकज कुमार पांचाल, विनीत रामपाल, अभयराज चौधरी और विकास पंवार ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.