शहीदी दिवस पर महानगर अध्यक्ष ने वितरित किया प्रसाद
लखनऊ, जून 18 -- गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर विजयनगर, कानपुर रोड स्थित सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन सत्य, सेवा, त्याग, सहिष्णुता और मानव कल्याण के आदर्शों का अनुपम उदाहरण है। उनका बलिदान समाज को धर्म, मानवता और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर दिलप्रीत सिंह डीपी, लखविंदर पाल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन यह भी पढ़ें- गुरू अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर सेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.