शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खा के शहीदी दिवस पर खुटार ब्लॉक सभागार में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित एवं राजा विजय शाह जूदेव ने अमर शहीदों के समक्ष दीप जलाकर किया। तत्पश्चात मां शारदे की वंदना के कविता का पाठ किया गया। इस मौके पर कभी डॉक्टर प्रदीप बैरागी ने सुनाया-राजगुरु राजेंद्र लहरी भगत सिंह से भारत के। बिस्मिल रोशन अशफाक उल्ला है स्तंभ इमारत के।। उनके आदर्शों पर चलना हम सब की परिपाटी है। इसीलिए नमनीय देश की कण-कण पावन माटी है।। अरविंद पंडित ने कहा कि धार जो तलवार ना हो तो पानी व्यर्थ है। बह ना पाए जो नदी, उसकी रवानी व्यर्थ है।। जिंदगी वह जिंदगी क्या, जिसमें हलचल ही नहीं। वतन के ना काम आए, वह जवानी पर व्यर्थ है।। मुनेंद्र प्रताप मंजुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.