सीतापुर, मार्च 23 -- महमूदाबाद, संवाददाता। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में सोमवार को महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा तीनो वीर सपूतों के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजेश सिंह ने कहा कि अमर भारत का स्वतन्त्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं, बल्कि लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान, त्याग और साहस की अमर गाथा है। अमर शहीद भगतसिंह सुखदेव व राजगुरु को आज ही के दिन 23 मार्चं 1931 को फांसी दी गयी थी और उन्होंने हंसते-हंसते वतन के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे। देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले इन वीरों की शौर्य गाथा हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.