शहीदी दिवस पर कांग्रेसियों ने किया शहीदों को नमन
बुलंदशहर, मार्च 23 -- शहीदी दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के महानायकों को नमन किया। शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर देश की आजादी में शहीद हुए महानायकों की शान में नारे लगाकर शहीदों की की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेत्री प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, राजेश शर्मा, बबलू कुरैशी ने देश के महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए कहा कि तीनों क्रांतिकारियों ने युवा अवस्था में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर सलाम खां, विशाल कुमार, मोहन सरीन, प्रधान राय सिंह, कौशल शर्मा, शिब्बू कुरैशी, रिजवान कुरैशी, शौकीन खान, राजेंद्र शर्मा, इंतजार अली, मोहित, सदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.