मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। वन्दे भारत(संस्कार संस्कृति संवाहक) के तत्वावधान में सोमवार को चित्रगुप्त इंटर कालेज के छात्रों ने सेनानी भवन में बलिदान दिवस मनाया। डा. नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र प्रिंस और ध्रुव ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र बनाकर सभी को भावुक कर दिया। सेनानी भवन मे स्थित इन तीनों क्रांतिकारियों के मूर्ति पर अंगवस्त्र अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य वक्ता धवल दीक्षित ने आज 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाकर हम उन तीनों वीरों नमन करते हैं। इन्ही के सम्मान में यह शहीदी दिवस मनाया जाता है। अंत में राजीव पाठक ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...