पूर्णिया, मार्च 23 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी चुनियाई बहियार में रविवार को मक्के के खेत से एक अज्ञात वृद्ध (65 वर्ष)का शव बरामद हुआ। खेत में शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण मक्के के खेतों में पानी भर गया था। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेत से पानी निकालने पहुंचे तो उन्होंने बीच खेत में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना भवानीपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह एवं सअनि सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.