शहाबुद्दीन सोहरवर्दी का 701वां उर्स शुरू
बदायूं, अप्रैल 29 -- हज़रत काज़ी शेख शहाबुद्दीन सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह का 701वां सालाना सात रोजा उर्स 29 अप्रैल से छह मई तक अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स कमेटी अध्यक्ष इलियास अहमद अशरफी ने बताया कि 29 को ईद मीलाद शरीफ से आगाज़ होगा। सांस्कृतिक महफिल में 30 अप्रैल को इमरान सलमान साबरी, एक मई को हाजी तस्लीम आसिफ, दो मई को अजमत आफताब वारसी, तीन मई को जुनैद सुल्तानी, चार मई को हाजी ताहिर चिश्ती और पांच मई को अरशद कामली कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। उर्स का समापन छह मई को गुस्ले मजारे पाक व कुल शरीफ के साथ होगा। सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.